छत्तीसगढ़
Trending

ब्रेकिंग न्यूज़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो और मस्कट का किया अनावरण

रायपुर, 02 नवंबर 2024

बस्तर ओलंपिक 2024 का लोगो और मस्कट आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा अनावरण किया गया। इस लोगो में बस्तर की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलती है, जो इस आयोजन को विशेष बनाता है।

पहाड़ी मैना और वन भैंसा बने मस्कट

इस बार बस्तर ओलंपिक का मस्कट “पहाड़ी मैना” और “वन भैंसा” बनाए गए हैं, जो स्थानीय वन्य जीव संरक्षण के प्रति समर्पण को दर्शाते हैं। बस्तर की वन्य जीवन की समृद्धि को प्रदर्शित करने वाला यह मस्कट राज्य के प्राकृतिक धरोहर को महत्व देता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर बस्तर ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा की उपस्थिति

अनावरण के इस विशेष अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी बैठक में मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की और अपने सहयोग का आश्वासन दिया।

बस्तर ओलंपिक 2024 के आयोजन को लेकर सभी में उत्साह है, और इस आयोजन से राज्य के पारंपरिक खेलों को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button