छत्तीसगढ़
Trending

राष्ट्रपति मुर्मु और राज्यपाल डेका ने गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

रायपुर, 26 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल रमेन डेका ने आज सुबह रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की।

उन्होंने प्रदेशवासियों सहित पूरे देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा और मंदिर समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। मंदिर में पूजा के दौरान सभी गणमान्य जनों ने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button