छत्तीसगढ़
Trending

*छत्तीसगढ़ प्रवास के अंतिम दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने बेल मेटल का स्मृति चिन्ह और कोसा की साड़ी भेंट की*

रायपुर, 26 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ के प्रवास के अंतिम दिन राजभवन में उन्हें ससम्मान बिदाई दी गई। राष्ट्रपति मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका द्वारा छत्तीसगढ़ की पहचान, बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह और विश्व प्रसिद्ध कोसा की साड़ी भेंट की गई। राष्ट्रपति मुर्मु ने भी राष्ट्रपति भवन की काष्ठ से निर्मित प्रतिकृति उन्हें भेंट की।

इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button