छत्तीसगढ़
Trending

कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव की रिमांड आज खत्म, पुलिस फिर से कोर्ट में पेश कर बढ़ाने की करेगी मांग

रायपुर, 19 अक्टूबर 2024 तेलीबांधा इलाके में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव की पुलिस रिमांड शनिवार को खत्म हो रही है। अमन साव को रायपुर पुलिस ने गंज थाना क्षेत्र के एक मामले में गिरफ्तार किया था। रिमांड समाप्त होने के बाद पुलिस आज अमन को कोर्ट में पेश करेगी और उसकी रिमांड को बढ़ाने के लिए फिर से अपील करेगी।

पुलिस का मानना है कि मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए अमन साव की और पूछताछ आवश्यक है। अमन साव पर इस मामले के अलावा अन्य आपराधिक मामलों में भी शामिल होने के आरोप हैं, और पुलिस उसके संबंधों की जांच कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button