छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा 19वां नेशनल जैम्बोरी : CM विष्णुदेव साय से राज्य भारत स्काउट्स और गाइड्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर, 20 सितंबर 2024
मुख्यमंत्री तथा छत्तीसगढ़ राज्य भारत स्काउट्स और गाइड्स संघ के संरक्षक विष्णुदेव साय से आज शाम यहाँ उनके निवास कार्यालय में रायपुर लोकसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में, भारत स्काउट्स और गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल के साथ प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की।


मुलाकात के दौरान वर्ष 2025 के अंतिम तिमाही में 19वें राष्ट्रीय स्काउट्स और गाइड्स जैम्बोरी और विश्व गर्ल गाइड्स के पहले विश्व जैम्बोरी की मेजबानी पर चर्चा की गई।

इस दौरान आयोजीत बैठक भारत स्काउट्स और गाइड्स द्वारा नवंबर 2024 से नवंबर 2025 तक मनाए जा रहे हीरक जयंती समारोह के संदर्भ में हुई, जो 7 नवंबर 1949 को सभी स्काउटिंग और गाइडिंग संगठनों के एकीकरण की 75वीं वर्षगांठ का प्रतीक है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय को एक प्रतीकात्मक स्काउट स्कार्फ, व्हाट इज़ स्काउटिंग नामक एक कॉफी टेबल बुक और पिछले जैम्बोरी की रिपोर्ट भेंट की गई। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें स्काउट्स और गाइड्स की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों के बारे में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में किए गए कार्यों पर जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने स्काउट्स और गाइड्स द्वारा किए गए योगदानों में गहरी रुचि दिखाई और विशेष रूप से कोरोना महामारी के दौरान उनके असाधारण सेवा कार्यों की सराहना की

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button