छत्तीसगढ़
Trending

भादौ पूर्णिमा की संध्या पर एक बार फिर महादेव घाट रायपुर पर सजी खारुन गंगा महाआरती की छटा, पितरों को अर्पित किए गए आरती के पुण्य

दिनांक 19 सितंबर 2024| बुधवार को रायपुर का महादेव घाट एक बार फिर बनारस की तर्ज पर भक्तिमय माहौल में झूम उठा। माँ खारुन गंगा महाआरती जनसेवा समिति के संस्थापक एवं करणी सेना छ.ग. प्रमुख वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में 23वीं बार की गई खारुन गंगा महाआरती। विधि विधान से पूजन एवं नदियों की स्वच्छता के संकल्प के साथ भादौ मास की पूर्णिमा की संध्या को रायपुर की भक्तिमय परंपरा एक बार पुनः प्रकाशित हुई। बृहद संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के मध्य जहाँ एक दिन पूर्व से श्री गणेश विसर्जन की प्रक्रिया चल रही थी वहीं पितृ पक्ष के आरंभ के साथ श्री तोमर के नेतृत्व में शहर भर के श्रद्धालुओं के साथ प्रशिक्षित ब्राह्मणों द्वारा खारुन गंगा मैया की भव्य महाआरती की गई एवं प्रमुख रूप से इस महाआरती का अर्जित पुण्य पितृ देवों को अर्पित कर भाव तर्पण अभिव्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा आगंतुक श्रद्धालुओं को खीर-प्रसादी का वितरण किया गया।श्री तोमर द्वारा शुरु की गई यह परंपरा सनातन महोत्सव के रूप में विकसित हो चुकी है, जिससे देश भर में छत्तीसगढ़ का गौरव गूंजायमान हो रहा है। गत वर्ष के वार्षिकोत्सव में इस महाआरती ने 4 विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button