छत्तीसगढ़
Trending

युवा समाज सेवी बसंत अग्रवाल ने श्री त्रिपुर तीर्थ यात्रा सेवा समिति के तत्वाधान में तीर्थयात्रियों को किया रवाना, मंगलमय यात्रा के लिए दी शुभकामनायें

श्री त्रिपुर तीर्थ यात्रा सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित तीर्थ यात्रा में जाने वाले तीर्थयात्रियों से आज रायपुर रेलवे स्टेशन में युवा समाज सेवी बसंत अग्रवाल भेंट कर उन्हे मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

सभी श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी से गंगासागर और कामाख्या धाम की धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे। सभी यात्रियों के सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना कर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का सुअवसर पर प्रमुख रुप से युवा समाज सेवी बसंत अग्रवाल रायपुर ग्रामीण के विधायक आदरणीय मोतीलाल साहू एवं राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास की विशेष उपस्थिति रही। सभी यात्रियों की आस्था और उत्साह देखकर मन अभिभूत हुआ। कामना है कि ये पवित्र यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश लेकर आए। भगवान त्रिपुर सुंदरी सभी का मार्ग प्रशस्त करें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button