कोलर के प्रतिभावानों को मिला सम्मान: सांसद बृजमोहन अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि, विधायक ने गांव में अंडरग्राउंड नाली के लिए दिए 10 लाख रुपये

रायपुर, 16 नवंबर 2026
ग्राम कोलर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी और मां वीणापाणि के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह में गांव के 18 चिकित्सकों, दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित समाजसेवी संस्थाओं और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। वहीं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू ने की।
समारोह में यादव ठेठवार समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संतोष यदु, समाजसेवी संस्था वक्ता मंच रायपुर के शुभम साहू एवं उनकी पूरी टीम तथा मानव सेवा मिशन बालको कोरबा को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोककला एवं लोकगाथा पंडवानी की प्रस्तुति सुश्री दुर्गा साहू एवं उनकी टीम ने दी।
आयोजन समिति के संरक्षक हरिराम यादव ने स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम के तीसरे वर्ष की सफलता और आयोजन समिति द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
ग्राम गौरव सम्मान से सम्मानित एवं गुडविल हॉस्पिटल रायपुर के संचालक डॉ. सत्यजीत साहू (MBBS, MD) ने कहा कि व्यक्ति सफलता के किसी भी मुकाम पर पहुंच जाए, लेकिन उसे अपनी जड़ों और संस्कृति से हमेशा जुड़े रहना चाहिए। तभी जीवन की वास्तविक सार्थकता है।
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्र ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सभी को अपनी मातृभाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलकर काम करना चाहिए। छत्तीसगढ़ी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के लिए एकाग्रता के साथ मेहनत करने और राष्ट्र के प्रति सदैव कृतज्ञता का भाव रखने की प्रेरणा दी।
वहीं अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू ने ग्राम कोलर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से अंडरग्राउंड नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने गांव के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब गांव के बच्चे भी मेरिट सूची में स्थान बना रहे हैं। इसके साथ ही पीएससी और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर गांव और समाज का नाम रोशन कर रहे हैं।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु ने कहा कि गांव के किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को ट्राइसाइकिल या अन्य आवश्यक सामग्री की जरूरत होगी तो वे सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए 5 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की भी घोषणा की।
समारोह में सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. सत्यजीत साहू, डॉ. देवनाथ साहू, डॉ. रमेश साहू, डॉ. धनेश्वर साहू, डॉ. तोषण साहू, डॉ. तिजेश यादव, डॉ. दीपक साहू, डॉ. हर्षा चंद्राकर, डॉ. विवेक साहू, डॉ. कमलेश मंडल, डॉ. कमलजीत साहू, डॉ. गिरधर साहू, डॉ. रामशरण यादव और मोहन पाल शामिल रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एवं अतिथि के रूप में अन्नू तारक, सभापति जिला पंचायत रायपुर, संतोष यदु, प्रदेशाध्यक्ष यादव ठेठवार समाज छत्तीसगढ़, राघवेन्द्र साहू, रायपुर ग्रामीण जिला खनिज न्यास सदस्य, गुरुनारायण यादव, डीएसपी, तनु महेश साहू, जनपद सदस्य कोलर-सारखी तथा शकुंतला महेश्वर बांधे, सरपंच ग्राम पंचायत कोलर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रकाश साहू सहित आयोजन समिति के संरक्षक हरिराम यादव, अध्यक्ष सौम्य मिश्रा, गजेन्द्र कुमार साहू, गज्जू यादव, सत्येन्द्र साहू, मनोज पटेल, टिकू साहू, यशकुमार, रघुराम साहू, भारत ध्रुव, दीपक साहू, संतोष साहू, शेष नारायण साहू और त्रिलोकी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन कवि डिकेश्वर साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. तोषण साहू द्वारा किया गया।



