छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंचे अमित शाह: अस्पताल और विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे लोकार्पण, राज्योत्सव के मंच से जारी करेंगे महतारी वंदन की 33वीं किस्त

रायपुर, 3 नवंबर 2026। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आगमन के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया। अपने प्रवास के दौरान अमित शाह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका प्रमुख कार्यक्रम नया रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल होना है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह दोपहर 3:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे सड़क मार्ग से पंडरी स्थित मंडी रोड के निजी अस्पताल के लिए रवाना हुए। दोपहर 3:30 बजे अस्पताल पहुंचकर शाम 5 बजे तक आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे लोकार्पण

अस्पताल कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री शाम 5:05 बजे नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे पहुंचने के बाद 5:35 से 5:45 बजे तक विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे राज्योत्सव मैदान के लिए रवाना होंगे।

राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

अमित शाह शाम 5:55 बजे नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त भी जारी करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

रात 8:20 बजे दिल्ली होंगे रवाना

राज्योत्सव के समापन कार्यक्रम के बाद अमित शाह रात 8 बजे सड़क मार्ग से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रात 8:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद 8:20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर प्रदेश में तैयारियां की गई हैं। उनके प्रवास के दौरान अस्पताल लोकार्पण, विकसित भारत संकल्प पार्क के उद्घाटन और राज्योत्सव के समापन समारोह सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button