छत्तीसगढ़

देवउठनी एकादशी पर सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी: 9 नवंबर का अवकाश रद्द, अब 20 नवंबर को बंद रहेंगे दफ्तर

रायपुर, 3 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर स्थित शासकीय कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश की तारीख में संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है। इसके तहत अब 20 नवंबर, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

दरअसल, राज्य सरकार ने पहले जारी अवकाश कैलेंडर में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर रायपुर और नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में गोवर्धन पूजा को पूरे प्रदेश के लिए सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल कर लिया गया।

इसके बाद 9 नवंबर के स्थानीय अवकाश को निरस्त कर उसके स्थान पर नई तारीख निर्धारित करने की आवश्यकता पड़ी। इसी क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग ने संशोधित आदेश जारी करते हुए 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

इस आदेश के बाद रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के अंतर्गत आने वाले शासकीय कार्यालयों में 20 नवंबर को छुट्टी रहेगी। देवउठनी एकादशी को तुलसी विवाह के रूप में भी मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में इस पर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button