Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में का बनेगा योगासन का वर्ल्ड रिकॉर्ड : दो हजार से अधिक योग साधकों ने सेतुबंध आसन का किया पूर्वाभ्यास


रायपुर, 09 सितम्बर 2023

छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम  के तहत् सेतुबंध आसन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने लगभग 2 हजार योग साधकों ने आज सुबह रायपुर के बूढ़ापारा स्थित स्वर्गीय बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में पूर्वाभ्यास किया। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सेतुबंध आसन का सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए हजारों लोगों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान दर्ज कराया जाएगा।

1694253256 b55df862ed0cc985ae0f
1694253167 955939746c345230e78a
1694253145 c865fe51e3f8f4bd2580


योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ योग आयोग पहले भी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान बना चुका है। सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में आधे घंटे तक सेतुबंध आसन के साथ-साथ अन्य आसनों, प्राणायामो तथा ध्यान का अभ्यास भी कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के प्रतिभागी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। 2 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास के लिए पंजीयन कराया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिकगण भी शामिल होंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से ‘योग’ के रिकॉर्ड प्रदर्शन में शामिल होने का आव्हान किया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button