Chhattisgarh
Trending

लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की महिलाएँ होंगी आर्थिक रूप से सशक्त

TN5 Bhopal050623034056 3

प्रदेशभर की महिलाओं ने खुशी का किया इजहार

भोपाल : रविवार, जून 11, 2023/

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 जून को जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना में सिंगल क्लिक से 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों के खाते में कुल 1209.64 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। पात्र महिलाओं के बैंक खाते में राशि पहुँचने पर महिलाओं ने खुशी जाहिर की। महिलाओं का कहना था कि लाड़ली बहना योजना से महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और समाज में उनका आत्म-विश्वास बढ़ेगा। योजना से लाभान्वित महिलाओं ने भविष्य में योजना की राशि 3000 रूपये तक बढ़ाये जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना था कि राशि का उपयोग वे आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर होने पर खर्च करेंगी।

जिला मुख्यालय धार की वार्ड नम्बर-18 की लाड़ली बहना खुशबू सोलंकी ने अपने बैंक खाते में 1000 रूपये की राशि पहुँचने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे इस राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई पर करेंगी। वार्ड नम्बर-19 की लाड़ली बहना ममता चौधरी और सैफाली वर्मा ने कहा कि 10 जून का दिन उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को इसके लिये दिल से धन्यवाद दिया।

बुरहानपुर जिले के नेपा नगर की निवासी श्रीमती स्वाति ने मुख्यमंत्री श्री चौहान की लाड़ली बहना योजना के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रतिमाह 1000 रूपये की राशि मिलने से वे परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगी। उन्होंने नेपानगर के अपने वार्ड की सभी महिलाओं की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विदिशा जिले में लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद सभी लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। ग्राम रंगई की श्रीमती प्रियंका वर्मा का कहना था कि अब उन्हें वेतन की तर्ज पर हर माह 1000 रूपये की राशि मिलेगी। इस राशि को वे घर के आवश्यक कार्यों पर खर्च करेंगी। ग्राम बेरखेड़ी की श्रीमती ममता दुबे ने ऐतिहासिक निर्णय को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। जिला कलेक्टर ने योजना के संबंध में महिलाओं को बचत के महत्व के बारे में बताया।

भोपाल नगर केबागमुगालिया निवासी बहन ऋतु चौहान का योजना के क्रियान्वयन के बाद आत्म-विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपने पति से रूपये माँगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह राशि वे बच्चों पर खर्च करेंगी। इसी वार्ड की ज्योति सोनी ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया। वे अब इस राशि का उपयोग जरूरी काम के लिये कर सकेंगी। इसी वार्ड की श्रीमती रीता भारती ने कहा कि यह राशि अब परिवार के लिये बड़ा सहारा बनेगी।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button