Chhattisgarh
Trending

प्रधानमंत्री श्री मोदी का खजुराहो विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

L Bhopal120823025002

भोपाल : शनिवार, अगस्त 12, 2023। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का शनिवार को दोपहर 1.45 बजे खजुराहो विमानतल पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। खनिज संसाधन और श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह और छतरपुर जिले के प्रभारी और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की अगवानी की। विधायकगण सर्वश्री प्रद्युम्न सिंह लोधी, राजेश शुक्ला, राजेश प्रजापति, पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती ललिता यादव, पूर्व विधायक श्रीमती रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया।

मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, कलेक्टर श्री संदीप जी.आर., पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी नई दिल्ली से विशेष विमान से खजुराहो विमानतल पहुंचे। इसके बाद भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से सागर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button