Chhattisgarh

विकसित भारत संकल्प यात्रा: पीएम मोदी आज लाभार्थियों से करेंगे बातचीत, छत्तीसगढ़ सहित पांचों राज्यों में दिखाएंगे हरी झंडी

नई दिल्ली, 16 दिसंबर 2023|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि कार्यक्रम के दौरान मोदी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में यात्रा को हरी झंडी भी दिखाएंगे

इसमें कहा गया है, ‘देशभर से हजारों विकसित भारत संकल्प यात्रा लाभार्थी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।’


पीएम के साथ होगी तीसरी बातचीत
कार्यक्रम के लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री की यह तीसरी बातचीत होगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button