Chhattisgarh
दुर्ग विधानसभा सीट पर विजय बघेल ने 1 लाख वोट पार किए, जानें कितने वोटों से साहू पीछे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दुर्ग विधानसभा सीट से दूसरी बार लड़ रहे भाजपा से विजय बघेल शुरुआती रुझानों से आगे चल रहे हैं। राजेंद्र साहू काफी पीछे हो गए हैं। इस बार विजय बघेल रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। बीजेपी ने उन्हें प्रचारित करके उतारा था और यह वोटों के अंतर से साफ दिख रहा है।



