Chhattisgarh
Trending

विधानसभा निर्वाचन-2023: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने जिला निर्वाचन अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का किया शुभारंभविधानसभा निर्वाचन-2023:

TN5 Bhopal260723074558

भोपाल : बुधवार, जुलाई 26, 2023/

विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों को लेकर आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज शुभारंभ किया। श्री राजन ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग से मिलने वाले निर्देशों का अच्छी तरह अध्ययन कर अनिर्वाय रूप से उनका पालन करें, जिससे निर्वाचन संबंधी कार्य समय पर पूर्ण हो सके। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 52 जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए।

भारत निर्वाचन आयोग के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को वल्नरेबिलिटी मैपिंग, स्वीप गतिविधि, एमसीएमसी, पेड-न्यूज, मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, ई-रोल, कानून व्यवस्था, ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी सहित निर्वाचन संबंधी विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 27 जुलाई को प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन होगा।

शुभारंभ अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल, ईसीआई डॉयरेक्टर श्री अशोक कुमार, ईसीआई डॉयरेक्टर (लॉ) श्री विजय कुमार पांडेय, भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर श्री देवदास दत्ता, श्री वाईपी सिंह, श्री शांतनु गौंस, सुश्री गीता चौबे, श्री प्रवास जैन, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री राकेश सिंह, श्री बसंत कुर्रे, श्री प्रमोद शुक्ला, श्री राजेश यादव उपस्थित थे।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button