Chhattisgarh
Trending

सूने मकान के चटके ताले, वाहन चोर भी मचा रहे धमाचौकड़ी

download 7 1

भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 28, 2023। शहर मे अज्ञात बदमाशो की धमाचौकड़ी लगातार जारी है। चोर सूने मकानो के ताले चटकाने के साथ ही दो पहिया वाहनो पर लगातार हाथ साफ कर रहे है। जानकारी के अनुसार गौतम नगर थानां इलाके में स्थित शारदा नगर नारियलखेड़ा में रहने वाले निवासी आरिफ अली के सूने मकान पर धावा बोलकर बदमाश सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत अन्य घरेलू सामान बटोरकर चंपत हो गए। वहीं बागसेवनिया पुलिस को फरियादी आरिफ ने बताया की उसकी बागमुंगालिया में मैकेनिक की गुमठी है, जिसका ताला तोड़कर चोर टूलबाक्स सहित हजारो का सामान ले गए। इधर हनुमानगंज इलाके में हमीदिया रोड पर स्थित आयुष कपूर की दुकान से हजारो कीमत के पेंट के डिब्बे चोरी हो गए। इसके साथ ही वाहन चोरो ने शाहपुरा इलाके के भरत नगर सब्जी फार्म से ज्योति ओसवाल, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास से विनय माहेश्वरी के वाहन चोरी कर लिये। शाहजहांनाबाद थाना इलाके मे नीलकंठ कालोनी से नायक अहमद का दो पहिया वाहन, भेल कारखाने के गेट नंबर एक के सामने स्थित पार्किंग से विक्रम सिंह, श्यामला हिल्स स्थित शीतलदास की बगिया से महेश सिसोदिया, हमीदिया अस्पताल परिसर से डॉ. कैलाशचंद्र गुप्ता और भंवर नगर छोला मंदिर से सुरेश बाल्मीकि की बाइक चोरी चली गई। चोरी की सभी घटनाओ में पुलिस ने जॉच के बाद अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मामला कायम कर उनकी सुरागशी के प्रयास शुरु कर दिये है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button