Chhattisgarh

80 से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान दिवस पर वाहन की सुविधा

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह की पहल पर मतदान दिवस पर 80 से अधिक उम्र के मतदाताओं एवं दिव्यांगों को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए वाहन की सुविधा मिलेगी। घर से मतदान केंद्र तक आने-जाने के लिए गाड़ियां उपलब्ध रहेगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए संपर्क नंबर जारी किया है। 7247753212 नंबर पर काॅल कर व 9329931464 पर काॅल एवं व्हाट्सएप कर गाड़ी को अपने घर तक बुला सकते है। मतदान केंद्र से मतदान पश्चात मतदाताओं को घर पहुंच की सुविधा भी मिलेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button