Chhattisgarh
Trending

वन महोत्सव 2023 का आयोजन: पौध-रोपण के प्रति जन-साधारण में जागरूकता लाने के लिए वन महोत्सव : वन मंत्री डॉ. विजय शाह

download 18

भोपाल : बुधवार, जुलाई 5, 2023/

वन मंत्री डॉ. विजय शाह ने कहा कि जुलाई माह में पूरे प्रदेश में वन महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। पौध-रोपण के प्रति जन-साधारण में जागरूकता लाने के लिए प्रतिवर्ष वन महोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष नई पहल करते हुए 4 सांस्कृतिक वन बनाये जा रहे हैं। इसके लिए उज्जैन, भोपाल, सतना और छतरपुर जिले का चयन किया गया है। इन वनों में मुख्य रूप से नवग्रह, नक्षत्र और पंचवटी वन निर्मित किये जायेंगे।

मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में वनों के संवहनीय विकास के साथ वनवासियों को वनोपज पर आधारित रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसके लिए अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं।

मंत्री डॉ. शाह ने इस हरियाली महोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वन विकास की योजनाओं में सक्रिय भागीदारी दें। पौध-रोपण के लिए पौधे निकटतम वनरोपणी से प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. शाह ने पंचायत, शैक्षणिक और स्वंयसेवी संगठनों से वन महोत्सव 2023 को सफल बनाने में महात्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए कहा है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button