Chhattisgarh
Trending

सफाई कामगारों को विनियमित करने नियमों में संशोधन का प्रस्ताव भेजें : नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह

TN5 Bhopal310723071632

मंत्री श्री सिंह से सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने की भेंट

भोपाल : सोमवार, जुलाई 31, 2023/

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि सफाई कामगारों को विनियमित करने के लिये नियमों में संशोधन का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा जायेगा। मंत्री श्री सिंह ने यह बात अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधियों द्वारा दिये गये ज्ञापन पर चर्चा के दौरान कही। इस दौरान आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव और अपर आयुक्त डॉ. सतेन्द्र सिंह, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री मगन झांझोट और महामंत्री श्री सतीष बाबू चौहान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों में सफाई ठेका प्रथा समाप्त करने के संबंध में व्यापक विमर्श कर यथोचित नीति बनाई जाए। नगरीय निकायों के आदर्श कार्मिक संरचना में संशोधन का प्रस्ताव भी बनाया जाए। सफाई कामगारों को हर माह समय पर वेतन का भुगतान हो। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण सफाई कर्मचारी के स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति उपरांत उन्हीं के परिवार के किसी सदस्य को योग्यतानुसार नियुक्ति देने के संबंध में नियमों में संशोधन का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा जाएगा। नगरों के विस्तारीकरण एवं बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए सफाई कामगारों के पदों में भी वृद्धि जरूरी है। अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस द्वारा सौंपे गये ज्ञापन के अन्य बिन्दुओं पर भी जरूरी निर्देश दिये गये। चर्चा के बाद सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने मंत्री श्री सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया और हड़ताल स्थगित की।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button