Chhattisgarh

भरतपुर-सोनहत विधानसभा से केंद्रीय मंत्री का लड़ना लगभग तय – सूत्र

भरतपुर, 22 अगस्त 2023


भारतीय जनता पार्टी द्वारा 21 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है वहीं दूसरी ओर भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया में जब से कहा जा रहा है केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह जी का लगभग भरतपुर-सोनहत विधानसभा से लड़ना तय हो चुका है तब से कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की जनता में काफी खुशी की लहर है, अपने क्षेत्र से केंद्रीय राज्य मंत्री का चुनाव लड़ना निश्चित तौर पर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। कांग्रेस ने एक ओर पिछले चुनाव में टी.एस.बाबा को सीएम प्रत्याशी प्रोजेक्ट करके चुनाव तो लड़ा लेकिन सरगुजा क्षेत्र की जनता का सपना मुख्यमंत्री सरगुजा संभाग से हो वह सपना-सपना ही रह गया।

क्षेत्र की जनता को पूरा विश्वास है कि इस बार विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत से प्रचंड मतों से जीत कर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का नेतृत्व करेंगी। कांग्रेस ने सरगुजा संभाग को मुख्य मंत्री नहीं दिया लेकिन भाजपा का सीएम पहली बार आदिवासी महिला सरगुजा संभाग से हो सकती हैं।

सोशल मीडिया में जब से इस बात की चर्चा शुरू हुई की केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह जी भरतपुर-सोनहत विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी तब से सभी क्षेत्रवासियों में विशेषकर आदिवासी समाज में एवं महिलाओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। लोगों के द्वारा कहा जा रहा है कि भरतपुर-सोनहत विधानसभा से केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का नाम घोषणा होना केवल औपचारिकता है, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की जनता मान चुकी हैं कि इस बार प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ही होंगी। केंद्रीय मंत्री भरतपुर-सोनहत विधानसभा से चुनाव लड़ती हैं तो निश्चित तौर पर ही यह सीट सरगुजा संभाग की सबसे हाई प्रोफाइल सीट हो जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button