Chhattisgarh

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को रोगी सुरक्षा गतिविधियों को उत्कृष्ट प्रतिबद्धता के साथ लागू करने और स्व-मूल्यांकन के लिए किया सम्मानित



रायपुर. 17 सितम्बर 2023

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रोगी सुरक्षा गतिविधियों को “सकुशल” (SaQushal) के माध्यम से लागू करने में उत्कृष्ट प्रतिबद्धता और स्व-मूल्यांकन के लिए छत्तीसगढ़ को सम्मानित किया है। विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राज्य को इसके लिए प्रोत्साहन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

1694877391 88b53cc2c3ab55bc6322


रोगियों की सुरक्षा के बारे में दुनिया भर में लोगों को जागरूक करने और इसके लिए समन्वय व वैश्विक समझ बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष 17 सितम्बर को विश्व स्तर पर विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में 15 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम में रोगी सुरक्षा के लिए अच्छा काम करने वाले राज्यों को सम्मानित किया गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री विशाल चौहान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. नेहा गर्ग, नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसर्च सेंटर के कार्यकारी निर्देशक श्री अतुल कोटवाल, क्वालिटी एंड पेशेंट सेफ्टी नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसर्च सेंटर के सलाहकार डॉ. जे.एन. श्रीवास्तव तथा विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद थे।
कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री विशाल चौहान ने राज्यों के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण पत्र प्राप्त अस्पतालों को गुणवत्ता मानक बनाए रखने को कहा। उन्होंने सभी राज्यों के अन्य शासकीय अस्पतालों को भी जल्द से जल्द गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए तैयारी करने को कहा जिससे देश के सभी सरकारी अस्पतालों में  मरीज़ों को एक समान गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button