
भोपाल : शनिवार, अगस्त 5, 2023। ऐशबाग थाना इलाके में पुल बोगदा पर बीती रात एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बीती रात सूचना मिली कि एक युवक का शव पुल बोगदा रेलवे ट्रैक के नीचे पड़ा है। मौके पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया की शुरुआती छानबीन में मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी उसकी पहचान की जा सके। उसकी शिनाख्ती के लिये पुलिस ने घटना की जानकारी अन्य थानों में भेजी है।



