Chhattisgarh

मतदाता जागरूकता के लिए शत-प्रतिशत मतदान के लिए दो वीडियो सांग शुभारंभ

रायपुर।  लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्ट्रेक्ट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक श्री संजय कुमार, श्री रोहनचंद ठाकुर और जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने मतदाता जागरूकता के दो वीडियो सांग का शुभारंभ किया। शत-प्रतिशत मतदान पर आधारित गाने की रचना गौरेला-पेड्रा-मारवाही जिले की श्रीमती मीनाक्षी केसरवानी ने की है। साथ ही गाने का वीडियो भी तैयार किया है। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक श्री कुमार व श्री ठाकुर व जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. सिंह ने श्रीमती केसरवानी को प्रशस्ति पत्र देकर शॉल भेंट कर सम्मान किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि श्रीमती केसरवानी द्वारा पूर्व में भी मतदाता जागरूकता का संदेश देने के लिए एक वीडियो साग बनाया गया है। जिसकी धुन शहर के चौक -चौराहों में भी सुनाई देती है। इस शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री उज्जवल पोरवाल सहित कई अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button