Chhattisgarh

सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे लोगों को ट्रक ने कुचला 4 की मौत 3 गंभीर

राजनादगांव। जिले के चिखली में सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे लोगों को तेज गति से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई तथा तीन गंभीर रूप से घायल हो गये है। ट्रक ने एक मवेशी को भी अपनी चपेट में लिया।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

प्राप्त समाचारों के अनुसार हादसा मंगलवार के दोपहर का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि चिखली थाना क्षेत्र के तिलाई के पास तेज गति से आ रही ट्रक ने सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया और पास में ही मवेशी को भी जोरदार ठोकर मारी। इस हादसे में चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया हो।हादसे की जानकारी मिलने के बाद चिखली पुलिस घटनास्थल पहुंची।इस हादसे के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया जिसे पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर वहां से हटाया।हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button