Chhattisgarh

55 दिनों से फरार तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार, 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

ब्यूरो रिपोर्ट

बशीरहाट, 29 फ़रवरी 2024|पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शेख प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की टीम पर हमले के बाद से फरार था। पुलिस कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर उसे गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक, आरोपी को गुरुवार की दोपहार अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल उसे बशीरहाट में पुलिस लॉकअप में रखा गया है।

55 दिनों से था फरार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में पांच जनवरी को लगभग एक हजार लोगों की भीड़ ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर उस वक्त हमला कर दिया था. जब वे राज्य में कथित राशन वितरण घोटाले की जांच के सिलसिले में शेख के परिसर पर छापेमारी के लिए गये थे. प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमले के बाद से शाहजहां शेख फरार था. शेख की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संदेशखाली इलाके के लोग ने हिंसक विरोध प्रदर्शन भी किया था.

शाहजहां शेख पर हैं ये आरोप

2024: महिलाओं के यौन शोषण का आरोपी
2024: ज़मीन क़ब्ज़ाने के मामले में आरोपी
2024: ED अफ़सरों से मारपीट का आरोपी
2022: राशन घोटाले में ED का केस
2022: ज़मीन क़ब्ज़ाने में मनी लॉन्ड्रिंग केस
2019: 3 BJP कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोपी
बिजली विभाग के कर्मचारियों से मारपीट का भी आरोप
बीजेपी ने टीएमसी पर लगाए थे गंभीर आरोप
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कल दावा किया था कि शाहजहां शेख कल रात से राज्य पुलिस की ‘सुरक्षित हिरासत’ में हैं. जबकि सत्तारूढ़ टीएमसी ने शुभेंदु के दावे को ‘निराधार’ व ‘कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास’ करार देते हुए खारिज किया था और कह था पुलिस शेख को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button