Chhattisgarh

CG में दर्दनाक हादसा : जहरीली गैस की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, एक – एक को बचाने गए और देखते ही देखते 5 लोगों की चली गई जान

जांजगीर चाम्पा, 5 जुलाई 2024

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई । गांव के पुराने कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत की आशंका है । अभी तक डेडबॉडी कुएं के अंदर ही है । पुलिस प्रशासन की टीम गांव पहुंच गई है ।कुएं के आसपास जमा हुए लोगों की भीड़ को पुलिस ने दूर हटाया । एसडीआरएफ के पहुंचने के बाद रेस्क्यू शुरू करने की बात बताई जा रही है ।

कुएं में दम घुटने से पांच की मौत

र्दनाक घटना थाना बिर्रा क्षेत्र के किकिरदा गांव में हुई. जानकारी के मुताबिक गांव में एक पुराना कुआं है. जिसे काफी समय से उपयोग में नहीं लाया जा रहा था. गांव के ही लोगों ने पुरानी लकड़ियों का छप्पर बनाकर कुएं को ढक दिया था. बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश और तेज हवा चलने के कारण कुएं के ऊपर बना लकड़ी का छप्पर कुएं के अंदर गिर गया था. जिसे निकालने गांव का एक आदमी कुएं के अंदर गया, जो काफी देर तक वापस नहीं आया. इसके बाद एक एक कर 4 लोग और कुएं में उतरे और वापस बाहर नहीं आ सके. आशंका जताई जा रही है कि काफी दिनों से बंद रहने के कारण कुएं में जहरीली गैस निकलने लगी है, जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई ।

गांव पहुंची बिर्रा पुलिस

गांव में हुई घटना की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई. टीम गांव पहुंच चुकी हैं. कुएं के पास लगी भीड़ को दूर हटाया गया. बताया जा रहा है कि शवों को अब तक बाहर नहीं निकाला गया गया है. कुएं से लगातार जहरीली गैस निकल रही है ।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button