Chhattisgarh

CG में आज बारिश का हाल : रायपुर, दुर्ग और बस्तर में मध्यम, तो बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अनुमान, देखें बारिश की वर्तमान स्थिति

रायपुर, 29 जून 2024

छत्तीसगढ़ में आज सरगुजा और बिलासपुर संभाग में हल्की से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30 जून तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कई जिलों में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक 110.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। कम बारिश के चलते प्रदेश के बांध 32 फीसदी ही भरे हैं।

शुक्रवार तक प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर में 230 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है। नगरी में 90 मिलीमीटर, भाटापारा में 80, बलौदा बाजार, जगदलपुर, पाटन में 70, दोरनापाल, तोंगपाल, बस्तर, छिंदगढ़ में 60 मिलीमीटर, अंबिकापुर, छोटेडोंगर, गंगालूर, सुहेला में 50, जगरगुंडा, अकलतरा, भैरमगढ़, मानपुर, भोपालपटनम में 40 मिलीमीटर बारिश हुई है।

प्रदेश में 110.2 मिली मीटर बारिश हुई

छत्तीसगढ़ में अब तक 110.2 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। 10 जिलों में सामान्य बारिश हुई है। 19 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है, जबकि 5 जिले ऐसे हैं, जहां कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक 172.5 मिली मीटर बारिश हो जानी चाहिए थी। इस हिसाब से अब तक 36 प्रतिशत बारिश कम हुई है।

30 जून तक उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा और उससे लगे संभाग में 30 जून तक भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button