Tilda- Nevra: लिफ्ट के लिए इंतजार कर रहा था शख्स, शराब के लिए बदमाशों ने घोंप दिया चाकू, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर घूम रहे हैं। गुंडे आम लोगों को लूटने-धमकाने का काम कर रहे हैं। बदमाश शहर में देशी कट्टा, चाकू, तलवार जैसे धारदार हथियार पकड़कर घूम रहे हैं। बदमाश लूट, डकैत, चोरी, पुरानी रंजिश पर मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला तिल्दा-नेवरा थाने क्षेत्र में देखने को मिला है। बताया जाता है कि एक व्यक्ति शराब खरीदने गया। इस दौरान बदमाशों ने शराब लूटने के लिए व्यक्ति पर चाकू से हमला किया।
एक व्यक्ति ने बुधवार रात को शराब खरीदने के लिए निकला था। वापसी में आते समय बाइक से लिफ्ट लेना चाह रहा था। इस दौरान दो बदमाशों ने आकर गाड़ी को सामने में खड़ा कर उससे शराब मांगा, लेकिन उसने देने से इंकार कर दिया। इस पर बदमाशों ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
इतना ही नहीं दोनों बदमाशों ने लात-घूंसे से पीटा भी। हत्या करने की नियत से बलराम साहू ने उसे कसकर पकड़कर रखा था और भरत निषाद अपने पास रखे धारदार नुकीली चाकू से उसके पेट पर घोंप दिया। इसके बाद मौके से फरारा हो गए। किसी तरह से पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रार्थी ने तिल्दानेवरा थाना में हत्या के प्रयास करने पर रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों बदमाशों की खोजबीन कर पकड़ी। उनके कब्जे से बटन वाला चाकू और एक बाइक जब्त किया। दोनों आरोपी के खिलाफ अप.क्र.327/23 धारा 294, 323, 506, 307, 34 और 25,27 आर्म्स एक्ट तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।



