Chhattisgarh

रायपुर में होने वाले भारत ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच के टिकट आज 11 बजे से मिलेंगे, 25000 रुपए तक रखे गए दाम…

रायपुर|भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एक दिसंबर को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 मैच खेला जाएगा। इसी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इस मैच के लिए कल यानी शुक्रवार सुबह 11 बजे से टिकट मिलेगी। पेटीएम के जरिए टिकटों की बिक्री होगी। इसके अलावा दर्शक क्रिकेट स्टेडियम से ऑफलाइन टिकट खरीद सकते हैं। इस मैच के लिए अपर स्टैंड के लिए 3500 रुपए, लोवर स्टैंड के लिए 7500, 5000 और 4000 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं सिल्वर स्टैंड के लिए 10,000, गोल्ड स्टैंड के लिए 12,500, प्लेटिनम स्टैंड के लिए 15,000, कॉरपोरेट बॉक्स के लिए 25,000 रखे गए हैं। वहीं, स्टूडेंट को राहत देते हुए इस बार टिकट मात्र एक हजार रुपए देने की घोषणा की गई है।

ऑनलाइन बुक करने वालों को इंडोर स्टेडियम से मिलेगा टिकट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मैच को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि एक दिसंबर को मैच होगा। मैच की टिकट की बुकिंग 24 नवंबर को 11 बजे से टिकट शुरू होगी। पेटीएम के जरिए टिकट मिलेगी। पिछली बार ऑनलाइन टिकट कुरिअर के जानिए पहुंची थी। आख़िर में आरडीसीए ग्राउंड पर भी टिकट लोगों ने कलेक्ट किया था। इस बार इंडोर स्टेडियम में टिकट के लिए कलेक्टिंग सेक्टर रहेगा। कुरिअर की व्यवस्था नहीं रहेगी।

इस बार कुर्सियों पर नहीं रहेगा नंबर
मैच के मद्देनजर स्टेडियम की कुर्सियों को सही करने के साथ पेटिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कुर्सियों पर नंबर नहीं रहेगा। ऐसे में दर्शकों को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर जल्दी पहुंचना होगा। इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में भी कुर्सियों पर नंबर नहीं था। उल्लेखनीय है कि राजधानी के क्रिकेट स्टेडियम में 65,000 लोगों के बैठने की जगह है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था। उससे पहले रोड सेफ्टी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था, जिसमें सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button