Chhattisgarh

रायपुर: पुरातत्व एवं अभिलेखागार विभाग द्वारा महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन पर तीन दिवसीय छाया चित्र प्रदर्शनी 2 अक्टूबर से


रायपुर, 2 अक्टूबर 2023
संस्कृति विभाग अंतर्गत पुरातत्त्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय रायपुर द्वारा 02 अक्टूबर 2023 को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी की जीवन यात्रा पर तीन दिवसीय चित्र-प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसमें उनके जन्म, बचपन, परिवार, किशोरावस्था में अध्ययन सहित जीवनकाल की उल्लेखनीय घटनाओं से संबन्धित 100 से अधिक चित्रों का समावेश है, जो भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में बापू के संघर्षों को दर्शाते हैं। गांधीजी के 22 से 27 नवंबर 2023 के दौरान छत्तीसगढ़ प्रवास से संबन्धित दस्तावेज़ भी इस प्रदर्शनी के आकर्षण होंगे। प्रदर्शनी का शुभारंभ श्री विवेक आचार्य, संचालक पुरातत्त्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय करेंगे।
    महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय रायपुर के कला वीथिका में इस प्रदर्शनी का अवलोकन 02 अक्टूबर 2023 से 04 अक्टूबर 2023 तक सुबह 10ः30 बजे से शाम 05ः30 तक किया जा सकता है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button