Chhattisgarh

सपनों का भारत बनाने का यही समय है और सही समय है, पीएम मोदी जी को जिताएं – उप मुख्यमंत्री साव

*उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने देर रात तक लोरमी विधानसभा के गांवों में किया तूफानी जनसंपर्क*


*लोरमी में डबल इंजन की सरकार बनाएं, क्षेत्र का होगा धकाधक विकास – अरुण साव*

रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने गुरुवार सुबह से देर रात तक लोरमी विधानसभा के विभिन्न गांवों में तूफानी चुनाव प्रचार किया। श्री साव ने जनसभा में कहा कि, लोरमी में डबल इंजन की सरकार बनानी है। इससे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। आपने मुझे विधायक चुनकर उपमुख्यमंत्री बनाया है। अब श्री तोखन साहू जी को सांसद बनाना है। तोखन जी आपके क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को आप पहचानते नहीं है। अपनी पीड़ा बताने के लिए उसे खोजना पड़ेगा। मिलने के लिए भिलाई जाना पड़ेगा। भाजपा को जिताएंगे तो तोखन साहू जी आपके गांव में ही मिल जाएंगे। चुनाव के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कहीं दिखाई नहीं देंगे।

IMG 20240426 WA0040
IMG 20240426 WA0042
IMG 20240426 WA0039
IMG 20240426 WA0031


श्री साव ने प्रचार के दौरान गांव की महिलाओं से महतारी वंदन योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली। महिलाओं ने कहा कि, साय सरकार ने समय पर दो किस्त दी है। किसानों ने बताया कि दो साल का बकाया बोनस और धान का 3100 रुपए एकमुश्त मिला है।

श्री साव ने कहा कि, आप तोखन साहू को जिताएंगे तो उसका आशीर्वाद मोदी जी को मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में मोदी की अधिकतर गारंटी साय सरकार ने पूरी की है। 18 लाख आवास की स्वीकृति हो गई है। चुनाव के बाद आवास बनना शुरू हो जाएगा। किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया। 3100 में 21 क्विंटल धान खरीदी की। कोरोना काल में फ्री में टीका लगाया।

श्री साव ने बताया कि, चुनाव में लोग बोलते हैं कि, हमला का मिलहि वोट डाले ले। श्री साव ने कहा कि, स्वतंत्रता आंदोलन सुभाष चंद्र बोस और भगतसिंह ने शहादत दी है। किसी के एकलौते बेटे ने देश की खातिर कुर्बानी दी, अगर उन्होंने और उनके माता पिता बोलते की हमें क्या मिलेगा, तो आज देश आजाद नहीं होता। इसी तरह आज सपनों का भारत बनाने का समय है, और यही सही समय है। पीएम मोदी जी विकसित और सपनों का भारत बनाएंगे।

लोरमी के गांवों में धुआंधार जनसंपर्क

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने लोरमी विधानसभा के घोसर्रा, मोहडंडा, सिंघनपुरी, भांठा, साल्हेघोरी, कोसमतरा, लगरा, खपरी कला,चिल्फी, सहसपुर, मेघापारा, दाऊकापा, गोल्हापारा, बोडतरा कला में धुआंधार जनसंपर्क किया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button