Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर सहित इन जिलों में होगी गरज चमक के साथ झमाझम बारिश, जानें मौसम का अपडेट

रायपुर| छत्तीसगढ़ में बारिश बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के कई इलाकों में मानसून तंत्र और चक्रवात के प्रभाव से आने वाले 24 घंटो में बारिश के आसार है। रायगढ़, महासमुंद, गरियाबंद और बस्तर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीते दिनों शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। इससे बढ़ती उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसकी ज्यादा प्रबल होने से निम्न दाब का क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होकर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा। उत्तर उड़ीसा और उससे लगे पश्चिम बंगाल तट के पास अगले 24 घंटे में पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।


राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। आज भी रायपुर, दुर्ग और कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। बीते दिन शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में समाज हम बारिश हुई है। इससे बढ़ती उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में छम छम बारिश होने के आसार है। कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि अब मानसून की विदाई शुरू हो गई है। कई प्रदेशों में मानसून की विदाई हो गई है। वहीं 12 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई हो सकती है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। यहां की अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं संभावित नहीं है। राजधानी रायपुर में बीते दिनों अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button