वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन ने सोशल मीडिया में ब्राह्मणों के खिलाफ चलाए जा रहे फर्जी पत्र के कार्यवाही हेतु रायपुर पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन।

सोशल मीडिया में प्रसारित छत्तीसगढ़ शासन एवं गृह विभाग की फर्जी पत्र के द्वारा ब्राह्मण समाज की छवि को धूमिल करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है जिससे छत्तीसगढ़ के समस्त ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है। इन कृत्यों पर कार्यवाही हेतु वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन युवा विंग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं अविनय दुबे एवं कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरुण शुक्ला जी के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक रायपुर से मुलाकात कर कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे जी, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा जी, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के रज्जन अग्निहोत्री, सचिव सुरेश मिश्रा जी, ब्राह्मण समाज से मुन्ना मिश्रा ,वर्ल्ड ब्राहमण फेडरेशन युवा विंग की तरफ से गुण निधि मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी,हितेश शुक्ला, नितिन झा ,सत्येंद्र तिवारी ,आशीष दुबे आदि उपस्थित थे




