ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला जवान निलंबित

कवर्धा। सोमवार की देर रात बेवजह अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग करने वाले जवान को पुलिस कप्तान अभिषेक पल्लव ने तत्काल निलंबित करते सर्विस राइफल को जब्त करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त समाचारों के अनुसार निलंबित व गिरफ्तार किया गया पहले से विवाहित और उसके दिगर लड़की के साथ भी अवैध संबंध थे। यही लड़की जवान पर विवाह के लिये दबाव बना रही थी और उसने जवान के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई रखी जिस पर पुलिस ने धारा 354 के तहत जवान के खिलाफ दर्ज किया हुआ है और जवान को इस मामले जमानत मिली हुई है ।बताया जाता है कि जवान की ड्यूटी क्वेशचन पेपर की सुरक्षा के लिए स्कूल के बाहर लगाई गई थी।
कल देर रात वह अपनी ड्यूटी छोड़ वहां से निकला और पहले उसने ढाबे पर फिर पेट्रोल पंप में और बाद में अपने ही घर के बाहर फायरिंग की। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान अभिषेक पल्लव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने संज्ञान में लिया और तत्काल जवान को गिरफ्तार कर उसे निलंबित कर दिया।



