Chhattisgarh

बोरे बासी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कांग्रेस दिखावे पर और भाजपा काम करने पर भरोसा करती है : उपमुख्यमंत्री अरुण साव


*मोदी जी ने पूरे देश में वन नेशन, वन राशन कार्ड किया लागू, छत्तीसगढ़िया दूसरे प्रदेश में भी खा रहे बोरे बासी*

*बोरे बासी नहीं श्रमिकों का हक खाती रही कांग्रेस – उप मुख्यमंत्री साव*


रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि, भूपेश बघेल ने बोर बासी दिवस मानकर सिर्फ दिखावा किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़िया के श्रम का अपमान किया है। उनके राज में श्रमिकों को मान सम्मान नहीं मिला। मजदूर न्याय का पैसा किसे मिला, ये आज तक पता नहीं चला। श्रमिक के नाम पर खुलेआम भ्रष्टाचार किया है।

जबकि मोदी सरकार ने पूरे देश में वन नेशन, वन राशन कार्ड लागू किया है। आज प्रदेश के किसी भी जिले या दूसरे प्रदेश के  किसी भी जिले में चले जाए, गरीबों को चावल मिल रहा है। दूसरे प्रदेश में रहने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिक राशन कार्ड से चावल ले रहे हैं, और काम में जाने से पहले बोरे बासी खा रहे हैं।

वहीं मोदी जी ने हर गरीब को पांच साल तक चावल देने का वादा किया है। ये मोदी सरकार की गारंटी है। साय सरकार ने 3100 रुपए में धान खरीदी की है। दो साल का बकाया बोनस दिया है।

श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने बोरे बासी को लेकर सिर्फ दिखावा किया है। जबकि भाजपा काम करने पर भरोसा करती है। कांग्रेस ने लोगों को ठगने का काम किया है। छत्तीसगढ़ की सभ्यता और संस्कृति को संरक्षित करने का काम हमारी सरकार कर रही है।

कांग्रेस के लोग कांटे वाले चमच में बासी खाते थे। इन्होंने यहां की संस्कृति को दूषित करने का काम किया है। बोरे बासी हर छत्तीसगढ़िया के रोज की दिनचर्या में शामिल हैं। ये हमारी परंपरा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button