National

Tarot Card Reading 14 April 2023: मिथुन, कन्या, कुंभ राशि वालें को रखना होगा इन बातों का ध्यान, सभी राशियों का टैरो कार्ड से जानें आज का राशिफल

Daily Tarot Card Rashifal 14 April 2023: टैरो कार्ड्स (Tarot Card Reading) के अनुसार शुक्रवार 14 अप्रैल 2023 का दिन सभी 12 राशि के लोगोंं के लिए खास होने जा रहा है. आज शुक्रवार के दिन, सभी राशि वालों को परफ्यूम, इत्र या किसी भी खुश्बू का ज़रूर प्रयोग करना चाहिए. आज का दिन मिथुन राशि वालों को लग सकती है नज़र, तुला राशि वालों को होगा धन लाभ, वृश्चिक राशि वाले रहेंगे डिटरमाइन्ड और मीन राशि वालों को रहना होगा सावधान. आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर ‘पलक बर्मन मेहरा’ से आज का राशिफल (Horoscope Today in Hindi)-

मेष राशि (Aries), 21 मार्च– 19 अप्रैल
आज मल्टिपल चैलेंजेस फेस करने पड़ सकते हैं, काम और जिम्मेदारियों के कारण हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है. धन लाभ होगा, जल्द ही काम से जुड़ी एक गुड न्यूज़ मिलेगी. आने वाले समय में ग्रोथ होगी. परिवार में अगर किसी का स्वास्थ्य खराब हो तो विषेश ध्यान रखें. किसी रिश्ते को लेकर बुरी खबर भी आ सकती है. आज अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें.

वृषभ राशि (Taurus), 20 अप्रैल- 20 मई
आज आपको किसी परिणाम या किसी व्यक्ति का इंतज़ार रहेगा. डिवाइन ब्लेसिंग्स मिलेंगी. वर्कप्लेस पर अपनी सोच को सकारात्मक रखकर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी. काफी एनर्जेटिक फील करेंगे. बच्चों के साथ अनबन हो सकती है, धैर्य रखें, नेगेटिव थॉट्स को खुद पर हावी ना होने दें.

मिथुन राशि (Gemini), 21 मई- 20 जून
आज मिथुन राशि वालों को संभलकर रहने की आवश्यकता है. आज अपने आस पास के लोगों और परिस्थिति से सावधान रहें, मान सम्मान और धन की हानि हो सकती है, किसी भी झगड़े में ना पड़ें. किसी अपने से धोखा मिल सकता है, किसी पर भी भरोसा करने से पहले एक बार सोच लें. आज सॉल्ट वाटर बाथ जरूर करें.

कर्क राशि (Cancer), 21 जून- 22 जुलाई
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, घूमने फिरने का मन करेगा. पैसों की तंगी चिंता का सबब बन सकती है. तनाव से दूर रहें, मेडीटेशन जरूर करें. परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा, बच्चों के साथ समय बिताएंगे. बहुत से प्लांस भी बनेंगे. अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें.

सिंह राशि (Leo), 23 जुलाई – 22 अगस्त
आज अपने डाइजेशन का ध्यान रखें, हड्डियों से जुड़ी भी कोई तकलीफ हो सकती है. संभल कर रहें. वर्कप्लेस पर किसी भी सूरत में लोगों से झगड़ा ना करें, नुकसान हो सकता है. आस पास के लोगों से अच्छा व्यवहार रखें. पर्सनल लाइफ में लोगों से मुलाकात होगी, ट्रैवल प्लांस भी बन सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo), 23 अगस्त– 22 सितंबर
आज आपकी इंट्यूशन पावर स्ट्रॉन्ग रहेगी, अपने मन की सुनें और जीवन में पॉज़िटिव बदलाव के लिए तैयार रहें. नए काम में सफलता मिलेगी, डिवाइन ब्लेसिंग्स की मदद से धन लाभ होगा. निरंतर मेहनत से ख्याति प्राप्त होगी. पर्सनल लाइफ में कॉन्फिडेंस बनाए रखें, इनसिक्योर ना फील करें.

तुला राशि (Libra),23 सितंबर-22 अक्टूबर
आज आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आएंगे, हाइड्रेटेड रहें और डाइजेशन का ध्यान रखें. वर्कप्लेस पर स्थिति अच्छी रहेगी, किसी भी प्रकार का काम आज लाभ ही देगा. मुश्किल से मुश्किल निर्णय आसानी से ले पाएंगे. परिवार में खुशियां आएंगी, शॉपिंग का प्लान बन सकता है. धन लाभ के सुंदर योग बन रहे हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio), 23 अक्टूबर- 21 नवंबर
आज का दिन आपको बिज़ी रखेगा, स्वास्थ्य को इग्नोर ना करें. ऑफिस में सफलता मिलेगी और आप काम को लेकर बहुत ही डिटरमाइन्ड और जुनून से भरा महसूस करेंगे. हड़बड़ी में कोई काम न करें, नहीं तो किए कराए पर पानी फेर जाएगा. थोड़ा धैर्य रखें. फैमिली में किसी से मन मुटाव हो सकता है.

धनु (Sagittarius), 22 नवंबर- 21 दिसंबर
आज आपको संभलकर रहना चाहिए, स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, सूर्य भगवान को जल अर्पित करें, बेहतर महसूस करेंगे. वर्कप्लेस पर मन नहीं लगेगा. पैसों के मामले में थोड़ा सावधान रहें, नहीं तो बाद में तनाव हो सकता है. आज परिवार में किसी के भी साथ बुरा व्यवहार ना करें.

मकर (Capricorn), 22 दिसंबर- 19 जनवरी
आज आपका मन काफ़ी प्रसन्न रहेगा, सेहत में भी सुधार आएगा. आज पार्टी मूड में रहेंगे. वर्कप्लेस पर कुछ नेगेटिव थॉट्स आपको परेशान कर सकते है. बच्चों की चिंता भी सताएगी. पॉज़िटिव अप्रोच रखें. आज फैमिली के साथ बहुत एंजॉय करेंगे, खुशियां आएंगी. सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी.

कुंभ (Aquarius), 20 जनवरी- 18 फरवरी
आज आपका माइंड फ्रेश और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. डिवाइन ब्लेसिंग्स मिलेंगी. जीवन में चाहे कोई भी परेशानी हो, आप अपनी जिम्मेदारियों को भली भांति पूरा करने में सफल रहेंगे. फैमिली में सेलिब्रेशन होगा, दोस्तों या परिवार वालों के साथ पार्टी करेंगे. आज कोर्ट केस में सफलता मिलेगी.

मीन (Pisces), 19 फरवरी- 20 मार्च
आज अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें, रूटीन फॉलो करने की कोशिश करें. खर्चों पर नियंत्रण रखें, पैसों के लेन देन, निवेश से बचें. आज कोई जरूरी काम पैसों के चलते टल सकता है. परिवार वालों का सपोर्ट मिलेगा, बेहतर महसूस करेंगे. आज नहाने के पानी में केवड़ा एसेंस यूज़ करें.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button