Chhattisgarh
Trending

भाजपा नेताओं के बेटों को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की दो टूकमप्र में भाजपा के नेता पुत्रों को नहीं मिलेगा टिकट

vd sharna

भोपाल : बुधवार, जुलाई 26, 2023। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे भाजपा नेताओं के बेटे टिकट की जुगत में लगे है, लेकिन भाजपा ने साफ कर दिया है कि इस बार टिकट वितरण में परिवारवाद नहीं चलेगा। गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दो टूक कहा कि मोदी जी ने परिवारवाद का कालम ही खत्म कर दिया। ऐसे में एमपी भाजपा में नेता पुत्रों को टिकट नहीं मिलेगा। जिससे कई नेता पुत्रों के अरमानों पर पानी फिर जाएगा। वीडी शर्मा ने साफ कहा कि टिकट उसे मिलेगा जो जीतने वाला होगा। भाजपा में यदि कोई ये सोचकर चलेगा की परिवार के आधार पर टिकट मिलेगा, तो नहीं मिलेगा। कांग्रेस में चलता है, लेकिन भाजपा में नहीं चलेगा।
कमलनाथ पर बोला हमला
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ कमीशन नाथ के तौर पर पहचाने गए हैं। उनकी सरकार में किसान खून के आँसू रो रहे थे और आप के नेता राहुल गांधी ने कहा था कि 10 दिन के अंदर अगर कज़ार् माफ़ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री हटा दूँगा। किसानों का कज़ार् माफ़ नहीं किया गया है। आज मैंने देखा कई प्रकार की घोषणा वादा करने का आज पुन: प्रयास किया है। 2018 के चुनावों में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह उस समय भी कई प्रकार के उन वादों में एक बताया था।
2018 से पहले किए कौन से वादे पूरे हुए
उन्होंने 15 महीने की सरकार में मध्य प्रदेश की आम जनता के साथ धोखा छल किया। आज कमलनाथ कृषि न्याय योजना की बात कर रहे हैं। मैं गंभीरता के साथ पूछना चाहता हूँ, जो वादे अपने 2018 से पहले किए थे वो कौन से पूरे हुए। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों ही चलती फिरती झूठ की मशीन है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button