National

सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के CM, कल ले सकते हैं शपथ, डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद का ऑफर

Karnataka CM Race: राहुल गांधी ने डीके को दिया डिप्टी सीएम पद का ऑफर
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के बीच करीब डेढ़ घंटे तक मीटिंग चली. सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व द्वारा डीके को प्रस्ताव दिया गया है कि वह डिप्टी सीएम का पद स्वीकार कर लें.

17/05/2023 14:15:35
विपक्षी नेता आ सकते हैं शपथ ग्रहण में
कर्नाटक की जीत का बड़ा संदेश देने और विपक्षी एकजुटता का प्रदर्शन करने के लिए सिद्धारामैया के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस विपक्षी नेताओं को आमंत्रित कर सकती है. समारोह में गांधी परिवार और कांग्रेस के दूसरे राज्यों के सीएम भी शामिल होंगे. हालांकि, अगर डीके की नाराजगी के बीच शपथ हुआ तो फिर आयोजन कल ही हो सकता है.

17/05/2023 14:14:22
शनिवार या रविवार को हो सकता है शपथ ग्रहण
संभावना जताई जा रही है कि शपथ कल की बजाय शनिवार या रविवार को आयोजित किया जाएगा.




17/05/2023 14:12:15
Karnataka Government Formation: डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम की पोस्ट ऑफर
सूत्रों के मुताबिक डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम की पोस्ट ऑफर की गई है. साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान भी उनके पास ही रहेगी. हालांकि, उन्होंने अभी इस ऑफर पर फैसला नहीं लिया है.

Karnataka Government Formation: बेंगलुरु के कंटीरवा स्टेडियम में शपथ ग्रहण संभव
सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले सीएम के रूप में कल शपथ ले सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के कंटीरवा स्टेडियम में संभव है.

17/05/2023 13:23:43
Karnataka New CM: डीके शिवकुमार की राहुल गांधी से मुलाकात
कांग्रेस के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार राहुल गांधी से मिलने पहुंचे हैं. दोनों के बीच 45 मिनट से बैठक जारी है. इसके पहले राहुल गांधी से सिद्धारमैया ने करीब 25 मिनट मुलाकात की थी.

17/05/2023 12:46:03
Karnataka New CM: शाम को विधायक दल की बैठक में होगा ऐलान
दोपहर बाद मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर एक फोटो औपचारिकता होगी. शाम तक सारे नेता बेंगलुरु पहुंचेंगे. इसके बाद विधायक दल की बैठक बुलाकर ऐलान किया जाएगा.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button