वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की निजात-नशा के विरूद्ध अद्भुत पहल

*रायपुर। जिले मे निजात-नशा के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा विशेष पहल की जा रही है* I *जिसका मुख्य उद्देश्य है बच्चों व आम नागरिको नशा से बचाने को प्रोत्साहित किया* I
*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ममता देवांगन के नेतृत्व में सबसे बड़े सब्जी मंडी ढूंमरतराइ रायपुर में निजात कार्यक्रम का आयोजन किया गया* I *पुलिस रक्षा टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशा के विरुद्ध किए जा रहे विभिन्न कार्यवाही की जानकारी देते हुये नशा से दूर रहने को प्रोत्साहित किये* I *साथ ही उन्होंने 112 हेल्प लाइन नंबर की महत्पूर्ण जानकारी दिये I . पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड उड़ान जी एस सोसायटी द्वारा आम नागरिको को नशा से होने वाले दुष्परिणाम की जानकारी देते हुये नशा व अपराध से बचने के उपाय भी बतायें* I *उन्होंने सब्जी व्यापरियों को रास्ते मे आते-जाते समय अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने की सलाह दिये* I
*समाजसेवी बी शैलजा साया* *फ़ाउंडेशन ने नशा की लत को* *छुड़ाने हेतु नशा केंद्र के बारे मे* *बताए, उन्होंने कहा पुलिस को* *अपना मित्र मानकर आपराधिक बातों की जानकारी देने को जागरूक किया एवं समाज से अपराध को दूर करने में अपनी भूमिका निभाने को उत्साहित किया* I
*इस कार्यक्रम का संचालन नया सबेरा फाउंडेशन द्वारा किया गया I अध्यक्ष श्री विष्णु साहू ने कहा स्वयं दृढ़ निश्चय कर नशा व अपराध से दूर रहकर उत्तम जीवन जीने व अच्छे नागरिक बनने को प्रोत्साहित किये* | *इस कार्यक्रम में मंडी की कार्यकारिणी टीम, श्री सुरेश चंद्रकांत एवं श्री अमित गुप्ता ने सहयोग प्रदान किया* I



