Chhattisgarh
कांकेर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा

कांकेर।छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस में विरोध के स्वर उभरने लगे हैं। इस्तीफों का दौर शुरू है। साथ ही पार्टी के खिलाफ़ काम करने वाले लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई शुरू है।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गौतम लुंकड़ ने पार्टी की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। गौतम लुंकड़ ने इस्तीफ़ा राजीव भवन के कार्यालय में जाकर आवक जावक विभाग में दिया और कर्मचारी के आग्रह के बावजूद भी अध्यक्ष से न मिलने की नाराज़गी जताई।
इस्तीफ़े का कारण, पार्टी की ओर से अनदेखी और निरंतर उपेक्षा करना बताया गया है।




