Chhattisgarh

कलेक्टर ने ज़ीरो पॉइंट विधानसभा सड़क निर्माण की गुणवत्ता देख त्वरित गति से निर्माण पूर्ण करने दिये निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने चुनावी तैयारियों के संबंध में मतदान केंद्रों का दौरा करने निकले थे। इस दौरान विधानसभा ज़ीरो पॉइंट की सड़क बनाई जा रही थी। जिसको देखकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने श्रमिकों एवं कार्यपालन अभियंता से कार्य की जानकारी ली। उन्होंने सड़क पर कुछ दूर चलकर उपयोग किए जाने वाले निर्माण सामग्री की भी जानकारी ली।

कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा ज़ीरो पॉइंट बेहद व्यस्त सड़क है जिसमें एक तरफ़ की आवाजाही रोककर निर्माण किया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य को समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्वक बनाया जाये ताकि जानता को किसी प्रकार की असुविधा ना हो एवं इसका लाभ मिल सके। इस दौरान एसएसपी श्री संतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप और रायपुर अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) श्री नंदकुमार चौबे तथा कार्यपालन अभियंता श्री विशाल त्रिवेदी उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button