Chhattisgarh

सावन तीज मिलन: जिझोतिया ब्राह्मण समाज “महिला प्रकोष्ठ” द्वारा सावन तीज मिलन का आयोजन, साक्षी तिवारी को मिला सावन सुंदरी का खिताब

रायपुर: आज जिझोतिया ब्राह्मण समाज की महिला प्रकोष्ठ का सावन तीज मिलन शांति नगर स्थित शिव मंदिर में संपन्न हुआ l
जिसका कुशल संचालन अध्यक्षा श्रीमती सुषमा रानी तिवारी,उपाध्यक्ष श्रीमती सुममंगला रिछारिया द्वारा किया गया l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के अध्यक्ष श्री निर्मल रिछारिया,श्री रतनेश तिवारी व महिला प्रकोष्ठ के सरशंक श्रीमती सुधा बाजपेई और श्रीमती वीना शर्मा जी थे l
कार्यक्रम में सभी महिलाओं की मौजूदगी ने उत्साहित किया lश्रीमती साक्षी तिवारी को सावन सुंदरी का ख़िताब दिया गया।सभी महिलाओं ने रोचक गेम व प्रश्नोत्तरी का भी आनंद लिया l
इस कार्यक्रम में श्रीमती संध्या दुबे जी का योगदान काफी महत्वपूर्ण रहा l
उक्त कार्यक्रम में चाय नाश्ता का इंतजाम समाज की तरफ से किया गया था l
हम श्री विपिन रावत जी का भी आभार मानते है जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति इस कार्यक्रम में दी l

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button