Chhattisgarh

सर्व ब्राह्मण समाज परशुराम जन्मोत्सव मनायेगा 10 को

जगदलपुर। जिला मुख्यालय के रियासत कालीन श्रीजगन्नाथ मंदिर में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक हुई, बैठक में 10 मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने पर चर्चा करते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। समाज के संभागीय अध्यक्ष संजीव शर्मा ने विस्तृत रूप से अपने विचार रखते हुए कहा कि भगवान परशुराम ब्राह्मणों के आराध्याय देव है, इसके लिए जगदलपुर में निवासरत सभी ब्राह्मणों को सपरिवार इस कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।
अवधेश शुक्ला, केके द्विवेदी, पुलक भट्टाचार्य, ईश्वर खंबारी, कौशिक शुक्ला ने ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर मजबूत बनाने पर जोर दिया। नीलम मिश्रा ने कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को शामिल करने की बात कही। रंजीत पांडे, अशोक मुखर्जी, अरुण पाठक ने सभी से सहयोग की अपील की। सकलेश पांडे, सुधीर दुबे ने समाज के लोगों से संपर्क कर इससे जोडऩे कहा। आखिर में अनिल शुक्ला ने भगवान परशुराम पर कविता का पाठ किया। अरण्यक ब्राह्मण समाज, उत्कल समाज, कान्यकुब्ज समाज, सरयुपारी समाज, बंगीय ब्राह्मण समाज, छत्तीसगढ़ी सरयूपारी समाज, सनाढ्य ब्राह्मण समाज, राजस्थानी ब्राह्मण समाज, विंध्य ब्राह्मण समाज सहित अन्य सभी समाजों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button