RR vs LSG: केएल राहुल की लखनऊ ने रोका राजस्थान का विजय अभियान, 20 ओवर में 155 रन नहीं बना पाई संजू सैमसन की टीम

Rajasthan Royals (RR) vs Lucknow Super Giants (LSG): इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 26वें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 10 रन से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए काइल मेयर्स के अर्धशतक की मदद से 7 विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन बनाए। राजस्थान की टीम में एडम जम्पा की जगह जेसन होल्डर की वापसी हुई। लखनऊ ने राजस्थान का विजयी अभियान रोक दिया। संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम लगातार 3 मैच जीतने के बाद हारी। वह अंक तालिका में शीर्ष पर है।
RR vs LSG Live: लखनऊ ने 10 रन से जीत दर्ज की
राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में 19 रन चाहिए थे। रियान पराग 11 और देवदत्त पड्डिकल 26 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान का स्कोर 19 ओवर में 4 विकेट पर 136 रन। आवेश खान के ओवर की पहली गेंद को रियान पराग ने चौका जड़ा। दूसरी गेंद पर लेग बाय के एक रन मिले। देवदत्त पड्डिकल स्ट्राइक पर। वह कैच आउट हुए। ध्रुव जुरेल नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। दीपक हुड्डा ने बाउंड्री पर बेहतरीन कैच लिया। आवेश हैट्रिक से चूके। रविचंद्रन अश्विन ने 2 रन बनाए। आखिरी गेंद पर 1 रन बना। लखनऊ ने 10 रन से जीत दर्ज की। राजस्थान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन बना पाई।
LSG vs RR Live Score: राजस्थान को आखिरी ओवर में चाहिए 19 रन
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। उसे अब जीत के लिए 6 गेंद पर 19 रन चाहिए। नवीन उल हक के 10 ओवर बने। देवदत्त पड्डिकल 26 और रियान पराग 11 रन बनाकर क्रीज पर।
IPL 2023,Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants: पिछले साल की उपविजेता राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। संजू सैमसम की अगुआई वाली टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से हराकर आईपीएल 2023 में शानदार शुरुआत की। पंजाब किंग्स से उसे दूसरे मैच में 5 रन से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को उसने 57 रन हराया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उसे 3 रन से जीत मिली थी। गुजरात टाइटंस को उसने 3 विकेट से हराया। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया था। चेन्नई सुपर किंग्स से उसे 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 1 विकेट से हराया। पंजाब किंग्स से 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।