रायपुर:जय भारत सत्याग्रह आंदोलन,शहर से कस्बों तक नुक्कड़ सभा करेगी कांग्रेस, बताएगी मोदी-अडानी के रिश्ते

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह लगातार जारी है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह लगातार जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस शनिवार 15 अप्रैल से शहर से लेकर कस्बों औैर छोटे-छोटे गांवों में पहुंचकर नुक्कड़ सभा का आयोजन करेगी। इस सभा के माध्यम से कांग्रेस नेता औैर कार्यकर्ता लोगों को बताएंगे कि मोदी औैर अडानी के बीच क्या रिश्ता है। दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी बार-बार मोदी सरकार से यही सवाल पूछ रहे हैं कि उद्योगपति गौतम अडानी की शेल कंपनियों में जो 20 हजार करोड़ रुपए हैं वो किसके हैं।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यही सवाल मोदी सरकार को पसंंद नहीं आ रही है औैर यही वजह है कि वह राहुल गांधी को परेशान कर रही है। लेकिन राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में जय भारत सत्याग्रह शुरू कर अपना विरोध दर्ज करा रही है। अभी तक इसके तहत जिले,ब्लॉक तथा प्रदेश स्तर पर प्रेस कांफ्रेंस, सत्याग्रह, पोस्टकार्ड अभियान, सोशल मीडिया कैंपेन जैसी कई गतिविधियां चला चुकी है। अब इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस शुक्रवार से नुक्कड़ सभाआें की शुरुआत करने जा रही है।
युवा कांग्रेस ने निकाला वॉक फॉर डेमोक्रेसी मार्च
प्रदेश युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर में वॉक फॉर डेमोक्रेसी मार्च निकाला। गांधी मौदान से अंबेडकर चौक तक निकाली गई। पैदल मार्च में युकां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर लोकसभा में हुई कार्यवाही, अडानी के भ्रष्टाचार , म्यूट लोकतंत्र,आम जनता की आवाज दबाने के विरोध में \”वॉक फॉर डेमोक्रेसी के नारे लगाते रहे। युकां अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। लोकसभा में हमारे नेता राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता। इस मार्च में एआईसीसी सचिव विजय जांगिड़, यूथ कांग्रेस प्रभारी डॉ पलक वर्मा और गिरीश दुबे आदि मौजूद थे।
संभागीय सम्मेलन और प्रदेश स्तरीय रैली भी
बताया गया गया है कि नुक्कड़ सभा की समाप्ति के बाद कांग्रेस संभागीय सम्मेलनों का आयोजन करेगी। इसके अलावा प्रदेश स्तरीय रैली कर मोदी सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा। इसी तरह अप्रैल के अंतिम सप्ताह में एक दिन का उपवास सभी जिलों में गांधी प्रतिमा के समक्ष सार्वजनिक स्थानों पर किया जायेगा।
मरकाम ने कहा- अडानी से भाजपा को मिलता है पैसा
पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अडानी से भाजपा को सपोर्ट मिलता है। चुनाव लड़ने के लिए पैसा मिलता है इसलिए अडानी को बचाने के लिए उसके फर्जीवाड़े पर मोदी सरकार पर्दा डाल रही है। मरकाम ने कहा कि जय भारत सत्याग्रह में कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की अडानी परस्ती नीति और लोकतंत्र विरोधी चरित्र को बेनकाब कर रही है। मरकाम ने कहा कि अडानी समूह ने देश का सबसे बड़ा घोटाला किया है। सारी विपक्षी पार्टियां घोटाले की जांच की मांग कर रही हैं। लेकिन सत्ता में बैठी मोदी सरकार अडानी के घोटाले की जांच करवाने के लिये तैयार नहीं है। मोदी, अडानी के घोटाले की जांच से डर क्यों रहे हैं? राहुल गांधी से मोदी सरकार डरी हुई है।



