Chhattisgarh

रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी करेंगे  संस्कृति मंत्री श्री भगत 





रायपुर, 29 सितम्बर 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 30 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास हो रहा है। वे विशेष विमान से राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और यहां से बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। राज्य सरकार की ओर से संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनकी अगवानी करेंगे। 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 30 सितम्बर को दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे रायपुर विमानतल पहुचेंगे और यहां से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद बिलासपुर से विमान द्वारा प्रधानमंत्री श्री मोदी शाम 4.50 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और यहां से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वागत व विदाई के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश के संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत को नियुक्त किया है। 

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button