Chhattisgarh

रायपुर पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनियों में मारी रेड, छिपे गुंडे-बदमाशों की खैर नहीं

रायपुर |छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार ने आते ही अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलने का काम शुरू हो गया है। इसके साथ अब गुंडे-बदमाशों पर भी एक्शन लिया जा रहा है। इसी बीच छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी पुलिस की कार्यवाही की गई।

दरअसल, बी.एस.यू.पी. कालोनियों एवं अटल आवासों से पुलिस को लगातार अपराधिक तत्वों व संदिग्ध व्यक्तियों के होने की शिकायतें मिल रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अलग– अलग थाना प्रभारियों के साथ लगभग 100 सदस्यीय टीम द्वारा बनाकर सुबह 06 बजे थाना तेलीबांधा, सरस्वती नगर, गोलबाजार एवं टिकरापारा स्थित बी.एस.यू.पी.कालोनी एवं अटल आवास कालोनी में कार्यवाही की गई। इस दौरान बी.एस.यू.पी. कालोनी एवं अटल आवास में निवासरत लोगों का रजिस्टरों में नाम, पता व मोबाईल नंबर अंकित कर डाटा तैयार किया गया। इसके साथ ही वहां रहने वाले किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराने, किराये में रहने का फार्म जमा करने व जानकारी देने के निर्देश दिए गए। वही इसके अलावा अपराधिक तत्वों और अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक रहने की समझाईश भी दी गई।

पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्ति या किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस को इसकी सूचना देने कहा गया। यह भी बताया गया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इसके साथ ही जिनके नाम पर नगर निगम द्वारा मकान आबंटित किया गया है किंतु मकान मालिकों ने उसे किराये में दिया गया है, ऐसे मकान मालिकों की सूचना नगर निगम को दी जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button