Chhattisgarh

रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा पुनः छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष बने, एक महीने पहले ही खत्म हुआ था कार्यकाल

रायपुर। उत्तर विधानसभा विधायक कुलदीप जुनेजा को कार्यकाल बढ़ाकर पुनः छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का अध्यक्ष बना दिया गया है, एक महीने पहले ही कार्यकाल खत्म हुआ था, जिसे अब फिर से बढ़ा दिया गया है. इस पद पर तीन साल का कार्यकाल होता है.

हालांकि राजनीतिक विश्लेषक इस फैसले को कई तरह से जोडकर देख रहे हैं. कांग्रेसी खेमे में यह चर्चा है कि कहीं जुनेजा की टिकट तो नही कट रही इसलिए डेमेज कंट्रोल करने के लिए उन्हें फिर से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का अध्यक्ष बना दिया गया. हालांकिे वे रायपुर उत्तर से टिकट के दावेदार बने हुए हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहली पसंद भी माने जाते हैं.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button