Chhattisgarh

रायपुर : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर सहित उनके परिवार के 4 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

रायपुर : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर सहित उनके परिवार के 4 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया



रायपुर, 10 मई 2023
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले में मोरगा चौकी अंतर्गत मदनपुर फारेस्ट बेरियर के पास कार और ट्रक की टक्कर में सब इंस्पेक्टर श्री मनोज तिर्की सहित उनके परिवार के चार लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं।
इस दुर्घटना में अम्बिकापुर निवासी और जगदलपुर में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ श्री मनोज तिर्की, उनकी पत्नी और दो बच्चों की मृत्यु हो गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button